1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इन पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेत पढ़ लें सभी जरूरी डिटेल्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में इन पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेत पढ़ लें सभी जरूरी डिटेल्स

 Published : Aug 13, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 02:50 pm IST

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। आइए इस खबर के जिए इससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। पात्रता, चयन प्रक्रिया के विवरण को आप नीचे खबर में पढ़ सकते हैं। 

पात्रता मानदंड

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री/एकीकृत दोहरी डिग्री (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजनों के लिए 55%) होनी चाहिए या चार्टर्ड अकाउंटेंट।

उम्मीदवार की आयु सीमा 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन करने की मिनिमम एज 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक लिखित ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। यह परीक्षा एक भर्ती एजेंसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग के आधार पर 1:3 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के लिए अंकों का आवंटन क्रमशः 150 और 100 है, जिसे 75:25 (ऑनलाइन परीक्षा: साक्षात्कार) में परिवर्तित किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और अंतिम चयन के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक क्रमशः अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजनों के लिए 45% होंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले UR/EWS/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, SC/ST/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 118 रुपये का भुगतान करना होगा। 

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और फिर एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन