1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BECIL में Monitor पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

BECIL में Monitor पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 25, 2023 06:15 am IST

BECIL recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की तरफ से मॉनीटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BECIL recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक  खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने मॉनीटर की 25 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट WWW.besil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

BECIL भर्ती 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान मॉनिटर की 25 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

बीईसीआईएल भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 885 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 531 का भुगतान करना होगा।

बीईसीआईएल भर्ती 2023 पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित भाषा के ज्ञान के साथ कंप्यूटर में दक्षता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास मीडिया/समाचार के क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं। 
  • इसके बाद करियर पेज पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें। 
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें। 

ये भी पढ़ें- AIIMS में निकली 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन