1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2023 06:30 am IST,  Updated : Oct 07, 2023 06:30 am IST

सरकारी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें कि सरकारी कंपनी BEL ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

BEL Recruitment 2023- India TV Hindi
BEL Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बीईएल ने प्रोबेशनरी इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। बीईएल ने युवाओं से इन पदों के लिए आवेदन भी मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 232 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर, 2023 तक है। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

प्रोबेशनरी इंजीनियर: 205 पद

प्रोबेशनरी ऑफिसर: 12 पद
प्रोबेशनरी अकाउंट्स ऑफिसर: 15 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

प्रोबेशनरी इंजीनियर

उम्मीदवार के पास बी.ई/बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

प्रोबेशनरी ऑफिसर

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास दो साल का एमबीए/एमएसडब्ल्यू/पीजी डिग्री/मानव संसाधन प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/कार्मिक प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।

प्रोबेशनरी अकाउंट्स ऑफिसर

इस पद के लिए सीए/सीएमए फाइनल पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

प्रोबेशनरी इंजीनियर और प्रोबेशनरी ऑफिसर (एचआर) पद के लिए 01.09.2023 को अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। प्रोबेशनरी अकाउंट्स ऑफिसर के मामले में अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 01.09.2023 को अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।

आवेदन शुल्क

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹1000/- जबकि जीएसटी मिलाकर 1180/- रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

AIIMS में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन