1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BHEL में कई ट्रेनी सुपरवाइजर पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

BHEL में कई ट्रेनी सुपरवाइजर पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

 Published : Oct 28, 2023 11:33 am IST,  Updated : Oct 28, 2023 11:34 am IST

BHEL Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवरों के लिए एक अच्छी खबर है। BHEL में विभिन्न ट्रेनी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BHEL में ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
BHEL में ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

BHEL Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने विभिन्न ट्रेनी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर आवदेम कर सकते हैं। अधिसूचना में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2023 को बंद होगी। 

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 75 पदों को भरा जाएगा। 

  • सिविल: 30 पद
  • मैकेनिकल: 30 पद
  • एचआर: 15 पद

शैक्षिक योग्यता

  • सुपरवाइजर ट्रेनी (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • सुपरवाइजर ट्रेनी (एचआर) : एमबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर) या मानव संसाधन (एचआर) में डिप्लोमा।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 01 अक्टूबर, 2023 तक 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी तनख्वाह
सैलरी :ट्रेनिंग पीरियड के दौरान बेसिक पे 32,000 रुपए होगी।

कैसे करें आवेदन

  • BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को करंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ट्रेनी लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • अब अकाउंट में लॉगइन करें। फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: HPPSC SET 2023: शुरू हो चुके आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन