1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. गुजरात में आंगनवाड़ी पदों पर बंपर भर्ती, 9000 से अधिक वैकेंसी; पढ़ लें डिटेल

गुजरात में आंगनवाड़ी पदों पर बंपर भर्ती, 9000 से अधिक वैकेंसी; पढ़ लें डिटेल

 Published : Aug 10, 2025 02:55 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 02:57 pm IST

गुजरात में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। आइए इस खबर के जरिए पात्रता, वैकेंसी और सैलरी समेत आदि जरूरी विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FREEPIK

गुजरात में आंगनवाड़ी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका) के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त निर्धारित है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। जानकारी दे दें कि इस  भर्ती अभियान के जरिए 9 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु एलिजिबिलिटी को उम्मीदवारप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • आंगनवाड़ी वर्कर और मिनी वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। 
  • आंगनवाड़ी वर्कर और मिनी वर्कर के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा

कितनी सैलरी मिलेगी

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- 10000 रुपये 
  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- 10,000 रुपये
  • आंगनवाड़ी सहायिका- 5500 रुपये

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन