1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में SO पदों पर भर्ती, सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में SO पदों पर भर्ती, सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

 Published : Mar 16, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:35 pm IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में SO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्टेपशलिस्ट ऑफिसर यानी एसओ पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

कितनी और कौन से पदों पर भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 275 स्पेशलिस्ट पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Java और .Net)
  • मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
  • डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • डिजिटल चैनल मैनेजमेंट
  • इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन
  • क्लाउड मैनेजमेंट
  • Windows और Active Directory एडमिनिस्ट्रेशन
  • डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस
  • DevSecOps
  • रिस्क मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) ऑफिसर की भूमिकाएँ
  • जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI)

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद एक साक्षात्कार शामिल होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन सभी को साक्षात्कार चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।  

वेतनमान

ग्रेड/ स्केल वेतनमान
मुख्य प्रबंधक (स्केल IV) मूल वेतन: 102300-2980/4-114220-3360/2-120940
वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III) मूल वेतन: 85920-2680/5-99320-2980/2-105280
प्रबंधक (स्केल II) मूल वेतन: 64820-2340/1-67160-2680/10-93960
सहायक प्रबंधक (स्केल I) मूल वेतन: 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन