केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, साइंटिस्ट बी, सीनियर टेक्निकल समेत अन्य पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
पद और सैलरी डिटेल
- वैज्ञानिक 'बी', वेतन मैट्रिक्स में स्तर-10 (रु. 56,100-1,77,500/-)
- सहायक विधि अधिकारी, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-7 (रु. 44,900-1,42,400/-)
- वरिष्ठ टेक्निकल पर्यवेक्षक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-7 (रु. 44,900-1,42,400/-)
- वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- टेक्निकल पर्यवेक्षक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- सहायक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- लेखा सहायक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- जूनियर अनुवादक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-6 (रु.35,400-1,12,400/-)
- कनिष्ठ टेक्नीशियन, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 (रु.25,500-81,100/-)
- वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 (रु.25,500-81,100/-)
- अपर डिवीजन क्लर्क, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 (रु.25,500-81,100/-)
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड- II, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 (रु.25,500-81,100/-)
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-4 (रु.25,500-81,100/-)
- कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-2 (रु.19,900-63,200/-)
- अवर श्रेणी लिपिक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-2 (रु.19,900-63,200/-)
- फील्ड अटेंडेंट, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-1 (रु.18,000-56,900/-)
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ, वेतन मैट्रिक्स में स्तर-1 (रु.18,000-56,900/-)
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आप को पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें- NEET यूजी परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जानें यहां कंप्लीट डिटेल