1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET यूजी परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जानें यहां कंप्लीट डिटेल

NEET यूजी परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जानें यहां कंप्लीट डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 14, 2025 06:34 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 06:36 pm IST

NEET UG 2025: जो कैंडिडेट्स नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए खबर है। आइए इस खबर के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को जानते हैं।

NEET PAPER PATTERN- India TV Hindi
नीट यूजी 2025 का एग्जाम पैटर्न Image Source : PEXELS

NEET 2025: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन का 4 मई को किया जाना है। हम कह सकते हैं कि इस परीक्षा(NEET UG 2025) के आयोजन में बहुत अधिक समय शेष नहीं रह गया है। लेकिन क्या आप इसके एग्जाम पैटर्न से वाकिफ(अवगत) हैं, जोकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले और इसकी तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप इस जानकारी से भिज्ञ नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस जानकारी से रूबरू कराएंगे। चलिए नीट यूजी 2025 के एग्जाम पैटर्न को जानते हैं। 

क्या है नीट यूजी 2025 का एग्जाम पैटर्न?

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार नीट यूजी 2025 के एग्जाम पैटर्न से अवगत हो सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको बता दें कि इस परीक्षा में तीन विषयों से सवाल आते हैं- फिजिक्स, कैमिस्ट्री और जीव विज्ञान(बॉटनी और जूलॉजी)। 
  • इस परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 180 होगी।
  • परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। 
  • फिजिक्स सेक्शन में 45 प्रश्न होंगे, जोकि कुल 180 अंकों के होंगे। ऐसे ही कैमिस्ट्री में भी 45 प्रश्न होंगे, जोकि 180 मार्क्स के होंगे। 
  • वहीं, जीव विज्ञान(बॉटनी और जूलॉजी) से 90 प्रश्न होंगे, जोकि कुल 360 अंकों के होंगे। 
  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट्स(3 घंटे) का समय दिया जाएगा। 

बता दें कि नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 7 मार्च 2025 रात 11.50 तक चली थी। आवेदनकर्ताओं को फॉर्म में करेक्शन के लिए 9 से 11 मार्च तक समय दिया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड 1 मई से जारी किए जाएंगे, इस तिथि से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बुलडोजर की टॉप स्पीड कितनी होती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।