1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में Higher Education Dept में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कितने पदों पर है वैकेंसी और क्या मिलेगी सैलरी

इस राज्य में Higher Education Dept में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कितने पदों पर है वैकेंसी और क्या मिलेगी सैलरी

 Published : Oct 10, 2023 09:47 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 09:48 pm IST

Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च शिक्षा विभाग ने 880 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवरों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से 880 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे।

कब से शुरू हो रहे आवेदन और कब है लास्ट डेट

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 12 अक्टूबर 2023 को शुरू किया जाएगा। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकेंगे, जो कि लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 
 इस भर्ती के माध्यम से कुल 880 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें - 

  • प्रयोगशाला परिचर (लेबोरेटरी अटेंडेंट): 430 पद
  • सर्वेंट: 210 पद
  • चौकीदार: 210 पद
  • स्वीपर: 30 पद
  • कुल पद: 880

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार की उम्र मिनिमम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। 

सैलरी 
इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 19,500 - 62,000 रुपए तक तनख्वाह मिलेगी।

ये भी पढ़ें: क्या था इजरायल का Operation Thunderbolt
भारतीय नोटों पर पहली बार कब छपी महात्मा गांधी की फोटो?

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन