1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DFCCIL recruitment 2023: JE समेत इन पदों के लिए निकली भर्ती, शुरू हो चुके आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

DFCCIL recruitment 2023: JE समेत इन पदों के लिए निकली भर्ती, शुरू हो चुके आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2023 11:08 pm IST,  Updated : May 22, 2023 11:08 pm IST

DFCCIL recruitment 2023: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने एग्जीक्यूटिव/जूनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DFCCIL recruitment 2023: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने एग्जीक्यूटिव/जूनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जून 2023 है। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

DFCCIL वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमें ड्राइव के जरिए कुल 535 खाली पदों को भर जाएगा, जिनमें से 354 पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं और 181 पद कार्यकारी पदों के लिए हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 26 जून से 30 जून तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से या फिर बताए गए स्टे्प्स को फॉलो करके आवदेन कर सकते हैं।  

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ऐस करें जानिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाएं।
  • इसके बाद "विज्ञापन सं. 01/डीआर/2023: डीएफसीसीआईएल के सिविल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, ऑपरेशंस और बीडी, मैकेनिकल, फाइनेंस, एचआर और आईटी विभागों में ओपन मार्केट से सीधी भर्ती" पर क्लिक करें। 
  • फिर "आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें: Film और Movie में क्या अंतर है?
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन