1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DSSSB Recruitment 2023: कल्याण अधिकारी समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

DSSSB Recruitment 2023: कल्याण अधिकारी समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2023 04:06 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 04:06 pm IST

DSSSB Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB Recruitment 2023: अगर आप दिल्ली में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB की तरफ से कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन प पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदन कब होंगे शुरू  

अधिसूचना में दिए गए विवरण के बाद इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 5 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी तक आवेदन कर पाएंगे, जो कि इसकी लास्ट डेट है। 

DSSSB Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कल्याण अधिकारी / परिवीक्षा अधिकारी / जेल कल्याण अधिकारी के 80 खाली पदों को भरा जाएगा। 

कितना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी एवं भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। जबकि बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

DSSSB Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- CAT Exam 2023 से पहले जान लें जरूरी बातें, न करें ये गलितियां

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन