1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. फार्मासिस्ट समेत अन्य पदों पर यहां निकली भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें डिटेल

फार्मासिस्ट समेत अन्य पदों पर यहां निकली भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें डिटेल

 Published : Feb 18, 2024 05:41 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 05:41 pm IST

दिल्ली में नौकरी की खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्ति विवरण समेत अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवार नीचे खबर पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB Recruitment 2024: अगर आप दिल्ली में नौकरी की खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है। 

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 1896 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • फार्मासिस्ट: 318
  • नर्सिंग ऑफिसर: 1507
  • संसाधन केंद्र समन्वयक: 12
  • अया: 21
  • कुक (पुरुष): 18
  • रसोइया (महिला): 14
  • अनुवादक (हिन्दी): 2
  • अनुभाग अधिकारी (एचआर): 4

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों ,अनुसूचित जाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें। 
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

एक ऐसा जीव जिसके पास एक नहीं बल्कि 32 दिमाग होते हैं, जानें

इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए कनाडा ने पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के बदले नियम, जानें क्या कुछ हुआ चेंज
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन