1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. GIC Recruitment 2023: स्केल I ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

GIC Recruitment 2023: स्केल I ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Dec 30, 2023 07:02 pm IST

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: नौकरी ढूंढ़ रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बढ़िया खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों  पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जीआईसीआरई की आधिकारिक वेबसाइट gicre.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 है। 

रिक्ति विवरण 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 85 पदों को भरा जाएगा। इनमें - 

  • हिंदी: 1 पद
  • सामान्य: 16 पद
  • सांख्यिकी: 6 पद
  • अर्थशास्त्र: 2 पद
  • कानूनी: 7 पद
  • एचआर: 6 पद
  • इंजीनियरिंग: 11 पद
  • आईटी: 9 पद
  • बीमांकिक: 4 पद
  • बीमा: 17 पद
  • मेडिकल: 2 पद
  • हाइड्रोलॉजिस्ट: 1 पद
  • भूभौतिकीविद्: 1 पद
  • कृषि विज्ञान: 1 पद
  • समुद्री विज्ञान: 1 पद

सेलेक्शन प्रोसेस 

सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कसन और इंटर्व्यू में प्रदर्शन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कुल अंक 200 होंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क प्रसंस्करण और परीक्षा शुल्क के रूप में ₹1000/- (प्लस जीएसटी @18%) का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों, पीएच उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और जीआईसी और जीआईपीएसए सदस्य कंपनियों के कर्मचारियों को शुल्क से छूट दी गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- एक मिनट में इंसान कितनी बार सांस लेते हैं   

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन