1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 02, 2024 06:15 am IST

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स जीआईसीआरई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

GIC Scale I Officers Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेंमंद साबित हो सकती है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी जीआईसी ने स्केल I ऑफिसर पदों  पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस रिक्रूटमेंट के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जीआईसीआरई की ऑफिशियल वेबसाइट gicre.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना में दिए गए विवरण के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल 

नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 85 पदों को भरेगा। इनमें - 

  • हिंदी: 1 पद
  • सामान्य: 16 पद
  • सांख्यिकी: 6 पद
  • अर्थशास्त्र: 2 पद
  • कानूनी: 7 पद
  • एचआर: 6 पद
  • इंजीनियरिंग: 11 पद
  • आईटी: 9 पद
  • बीमांकिक: 4 पद
  • बीमा: 17 पद
  • मेडिकल: 2 पद
  • हाइड्रोलॉजिस्ट: 1 पद
  • भूभौतिकीविद्: 1 पद
  • कृषि विज्ञान: 1 पद
  • समुद्री विज्ञान: 1 पद

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कसन और इंटर्व्यू में प्रदर्शन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल है। ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए कुल अंक 200 होंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क प्रसंस्करण और परीक्षा शुल्क के रूप में 1000 रुपये (प्लस जीएसटी @18%) का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों, पीएच उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और जीआईसी और जीआईपीएसए सदस्य कंपनियों के कर्मचारियों को शुल्क से छूट दी गई है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत के किस शहर में बनती है सबसे ज्यादा शराब

कब जारी होंगे JEE Mains 2024 session 1 के एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन