1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. HAL में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

HAL में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2023 11:51 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 11:51 pm IST

HAL Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एचएएल ने मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HAL Recruitment 2023:  नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एचएएल ने मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है, उम्मीदवार इससे पहले आवेदन कर दे।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 84 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • सीनियर टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू) / टेस्ट पायलट (एफडब्ल्यू): 2 पद
  • मुख्य प्रबंधक (सिविल): 1 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल): 1 पद
  • उप प्रबंधक (सिविल): 9 पद
  • प्रबंधक (आईएमएम) I: 5 पद
  • उप प्रबंधक (आईएमएम): 12 पद
  • इंजीनियर (आईएमएम): 9 पद
  • उप प्रबंधक (वित्त): 9 पद
  • वित्त अधिकारी: 6 पद
  • उप प्रबंधक (एचआर): 5 पद
  • उप प्रबंधक (कानूनी): 4 पद
  • उप प्रबंधक (विपणन): 5 पद
  • सुरक्षा अधिकारी: 9 पद
  • अधिकारी (अधिकारी भाषा): 1 पद
  • फायर ऑफिसर: 3 पद
  • इंजीनियर (सीएस) (कॉम्प्लेक्स ऑफिस): 3 पद

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- है। जानकारी दे दें कि इसी आवेदन शुल्क में 18% जीएसटी भी शामिल है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के  उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करना है

आवेदन करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले निर्धारित प्रारूप में अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं: 

Chief Manager(HR), Recruitment Section, Hindustan Aeronautics Limited, Corporate Office, 15/1 Cubbon Road, Bangalore – 560 001, इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

ये है भारत का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन