अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौरपी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मार्त 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली SO भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होंगे।
क्या है चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद एक साक्षात्कार शामिल होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन सभी को साक्षात्कार चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
- पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
वैकेंसी विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 275 स्पेशलिस्ट पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Java और .Net)
- मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
- डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन
- डिजिटल चैनल मैनेजमेंट
- इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी
- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन
- क्लाउड मैनेजमेंट
- Windows और Active Directory एडमिनिस्ट्रेशन
- डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस
- DevSecOps
- रिस्क मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) ऑफिसर की भूमिकाएँ
- जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Gen AI)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ लें। साथ ही यह भी सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है, जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता