1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. 12वीं पास के लिए एयरफोर्स में निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; इस दिन से आवेदन शुरू

12वीं पास के लिए एयरफोर्स में निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी; इस दिन से आवेदन शुरू

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 05, 2022 01:06 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 01:06 pm IST

12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स ने भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इच्छुक कैंडिडेट वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन 7 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां पढे़ें।

एयरफोर्स में निकली बंपर भर्ती- India TV Hindi
एयरफोर्स में निकली बंपर भर्ती Image Source : AGNIPATHVAYU.CDAC.IN

एयरफोर्स में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरों की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। बता दें कि ये रिक्रूटमेंट महिला और पुरुष दोनों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर 23 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। ध्यान दें, अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सोल्जर्स की 4 साल के लिए भर्ती की जा रही है। वायुसेना के अग्निवीरों को अग्निवीर वायु का नाम रखा गया है। 4 साल की सेवा के बाद 75 फीसदी सोल्जर को वापस घर भेज दिया जाएगा। बचे 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान बना दिया जाएगा।

Click here to read notification

उम्र सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच हुआ हो। साथ ही अप्लाई करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी जरूरी है। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों के सीने की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी हो। सीना 5 सेमी फुलाना पड़ेगा।

इन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया 

1- इस भर्ती में ऑनलाइन टेस्ट होगें।

2- शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) भी होंगे।
3- मेडिकल टेस्ट।

क्वालीफिकेशन

1- साइंस विषयों के लिए
उम्मीदवार को मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश विषय के साथ 12वीं क्लास में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। इंग्लिश में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।
या 50 फीसदी अंकों के साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक या फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 प्रतिशत अंकों से 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स होना चाहिए। 

2- साइंस के अलावा अन्य विषयों के लिए
उम्मीदवार को किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इंग्लिश में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।

भर्ती से जुड़ी अन्य खास बातें

1- एयरफोर्स अग्निवीर का 4 साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा।
2- अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।
3- सर्विस के दौरान अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के हॉस्पिटल और इंडियन एयरफोर्स की CSD कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे।
4-  बता दें कि अग्निवीर ग्रेजुएटी के हकदार नहीं होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन