1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ICG नाविक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

ICG नाविक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 29, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 08:04 am IST

ICG recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICG recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि स्थगित कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब 3 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 260 नाविक (सामान्य ड्यूटी) पदों को भरना है। इनमें- 

  • उत्तर - 79 पद
  • पश्चिम - 66 पद
  • उत्तर पूर्व - 68 पद
  • पूर्व - 33 पद
  • उत्तर पश्चिम - 12 पद
  • अंडमान और निकोबार - 3 पद

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: अप्लाई करने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष नाविक (जीडी) होना चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर  विजिट कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता: काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

क्या है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों (एससी/एसटी उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 300 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे करना है आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद अब 'नामांकित कार्मिक सीजीईपीटी के रूप में आईसीजी में शामिल हों' पर क्लिक करें।
  • इस पेज पर सीजीईपीटी 02/2024 बैच के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  • आखिरी में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

ये भी पढ़ें- BSEB STET 2024 के लिए फिर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें अब क्या है लास्ट डेट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन