1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जारी हुआ ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट, मनीषा मुरारिमोहन घोष ने मारी बाजी; किया टॉप

जारी हुआ ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट, मनीषा मुरारिमोहन घोष ने मारी बाजी; किया टॉप

 Published : Feb 25, 2024 11:11 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 02:00 pm IST

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट आज जारी कर दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ICSI CS Results Dec 2023: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की तरफ से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट आज यानी 25 फरवरी को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में मनीषा मुरारिमोहन घोष ने रैंक 1 के साथ टॉप किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

टॉप 3 रैंकर्स 

  1. मनीषा मुरारिमोहन घोष
  2. अदिति जैन
  3. खुशी मुकेश जैन

कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम रिजल्ट के लिंक पर टैप करें।
  • इसके बाद निर्दिष्ट बॉक्सेज में अपनी रजिस्ट्रेशन की जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सीएस प्रोफेशनल का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम जांचें और अपना व्यक्तिगत आईसीएसआई सीएस स्कोर प्राप्त करें।

Direct link-  https://icsi.examresults.net/

सीएस एक्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल 2023 परिणामों पर उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • रोल नंबर
  • योग्यता स्थिति
  • विषयवार अंक
  • कुल अंकों सहित प्राप्त अंक

ये भी पढ़ें- कौन सी है दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन