1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IDBI बैंक में निकली भर्ती, कितनी और किन पदों पर वैकेंसी? सेलेक्शन प्रोसेस समेत जानें सभी डिटेल

IDBI बैंक में निकली भर्ती, कितनी और किन पदों पर वैकेंसी? सेलेक्शन प्रोसेस समेत जानें सभी डिटेल

 Published : Apr 05, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 02:24 pm IST

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 119 पदों को भरा जाएगा।

  • उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी: 8 पद
  • सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड सी: 42 पद
  • प्रबंधक - ग्रेड बी: 69 पद

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवारों को पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट ले लें। 

क्या है चयन प्रक्रिया

उपर्युक्त पद/पद के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा घोषित आयु, शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव आदि के निर्धारित पात्रता मानदंडों की प्रारंभिक जांच शामिल होगी। प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारी सभी पदों/ग्रेडों के लिए अनंतिम होगी और मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के अधीन होगी। सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया यानी ग्रुप डिस्कशन और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

NEET PG 2025: क्या नीट पीजी एग्जाम हुआ पोस्टपोन? जानें सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन