1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालो के लिए बुरी खबर, सभी 16 जोनल रेलवे से खत्म होंगे 13450 पद

रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालो के लिए बुरी खबर, सभी 16 जोनल रेलवे से खत्म होंगे 13450 पद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2021 05:02 pm IST,  Updated : May 26, 2021 05:02 pm IST

रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है दरअसल रेलवे बोर्ड ने वर्क्स स्टडी कमेटी को उत्तर पश्चिम रेलवे सहित देश के सभी 16 जोनल रेलवे से 13450 पद खत्म करने का आदेश दिया है.

रेलवे में नौकरी की चाह...- India TV Hindi
रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालो के लिए बुरी खबर, सभी 16 जोनल रेलवे से खत्म होंगे 13450 पद Image Source : FILE

नई दिल्ली. रेलवे में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है दरअसल  रेलवे बोर्ड ने वर्क्स स्टडी कमेटी को उत्तर पश्चिम रेलवे सहित देश के सभी 16 जोनल रेलवे से 13450 पद खत्म करने का आदेश दिया है. इस साल  उ. पश्चिम रेलवे को  600 पद खत्म करने हैं. इसको लेकर एसडीजीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडल में ऐसे पदों की पहचान करेगी.

नॉदर्न रेलवे में होंगे सबसे पद सरेंडर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे ज्यादा पद नॉदर्न रेलवे में खत्म होंगे. इसमें 2350 पद सरेंडर किए जाएंगे. जबकि सेंट्रल रेलवे में 1400 पद और साउथ रेलवे में 1300 पद खत्म किए जाएंगे. तो आइए आपको बताते हैं कि किस जोन में कितने पद खत्म किए जाएंगे.....

  • नॉदर्न रेलवे-2350
  • सेंट्रल रेलवे-1400
  • ईस्टर्न रेलवे-1300
  • साउथ रेलवे- 1300
  • साउथ सेंट्रल 900
  • साउथ ईस्ट- 900
  • वेस्टर्न रेलवे- 900
  • नॉर्थ ईस्ट - 750
  • नॉर्थ फ्रंटियर-  650
  • नॉर्थ वेस्टर्न - 600
  • ईस्ट कोस्ट - 500
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 500
  • ईस्ट नॉर्थ - 400
  • नॉर्थ सेंट्रल - 400
  • साउथ वेस्ट- 300
  • वेस्ट सेंट्रल - 300
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन