1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IOCL में 1800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; यहां जानें पूरी डिटेल

IOCL में 1800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, क्या है सेलेक्शन प्रोसेस; यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Dec 13, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 04:59 pm IST

IOCL Recruitment 2023: नौकरी ढूंढ़ रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में 1800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, अभी इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू नहीं किया गया है।

IOCL में 1800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
IOCL में 1800 से ज्यादा अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

IOCL Recruitment 2023:  नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

IOCL Recruitment 2023: कब शुरू होंगे आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिुए 5 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर सकेंगे, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

IOCL Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 1820 पदों को भरा जाएगा।

IOCL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार(Objective type) के बहुविकल्पीय प्रश्नों(MCQ) के साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें एक सही विकल्प के साथ चार विकल्प होंगे। इस संबंध में डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

अन्य आवश्यकताएं

  • उम्मीदवार को संबंधित राज्य के उपयुक्त प्राधिकारी के साथ एक प्रशिक्षु के रूप में खुद को पंजीकृत करना होगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवार को सामान्य निर्देशों में निर्दिष्ट अनुसार प्रशिक्षु के रूप में पंजीकरण करना होगा। 
  • उम्मीदवार के पास पैन कार्ड होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास एक बैंक खाता और चेक बुक होनी चाहिए जिस पर उनका नाम अंकित हो।

ये रहा डिटेल्ड नोटिफिकेशन का लिंक 

ये भी पढ़ें-  कैसे बनता है लोकसभा पास, क्या है पूरी प्रक्रिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन