1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

 Published : Jun 01, 2025 06:37 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:37 pm IST

झारखंड में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। झारखंड में होमगार्ड पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1600 से अधिक होमगार्ड के पदों को भरा जाएगा।

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है, शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें।

कितने पदों पर होगी भर्ती 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1614 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा। इसमें-  

  • ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों के लिए 641 पद
  • ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए 635 पद 
  • शहरी क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 169-169 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम  8वीं या 10वीं पास होना आवश्यक है। 
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 18 और अधिकतम 40 होनी चाहिए।
  • संबंधित विषयों मे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन वाल लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- JEE Advanced Result: कल आएगा जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन