हाई कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से न्यायाधीशों के निजी सहायक, रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhc.tn.gov.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2025 है। जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 6 मई 2025 है।
रिक्ति विवरण और सैलरी डिटेल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मद्रास हाई कोर्ट का लक्ष्य चार अलग-अलग पदों के लिए 47 रिक्तियों को भरना है। ये हैं-
- न्यायाधीशों के निजी सहायक: 28 रिक्तियां (56,100-2,05,700/- + विशेष वेतन)
- रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव: 1 रिक्ति (₹56,100 - ₹2,05,700 + विशेष वेतन)।
- रजिस्ट्रार के निजी सहायक: 14 रिक्तियां (₹36,400 - ₹1,34,200)
- निजी क्लर्क: 4 रिक्तियां (₹20,600 - ₹75,900)
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्टर करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए उम्मीदवार संबंधित विवरण समझ सकते हैं।
- न्यायाधीशों के निजी सहायक: ₹1,200
- रजिस्ट्रार जनरल के निजी सचिव: ₹1,200
- रजिस्ट्रार के निजी सहायक: ₹1,000
- उप रजिस्ट्रार के निजी क्लर्क: ₹800
चयन का तरीका
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इनमें -
- 150 अंकों की सामान्य लिखित परीक्षा (योग्यता प्रकृति की)
- कौशल परीक्षण
- मौखिक परीक्षा।
ये भी पढ़ें-