1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NABARD असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

NABARD असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2023 11:12 am IST,  Updated : Sep 23, 2023 11:12 am IST

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट(नाबार्ड) की तरफ से आज यानी 23 सितंबर 2023 को असिस्टेंट मैनेजर के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NABARD Recruitment: बैंक में नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट(नाबार्ड) की तरफ से आज यानी 23 सितंबर 2023 को असिस्टेंट मैनेजर के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 150 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता 
असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सहायक प्रबंधक के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक मिलेगा।
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉग इन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये रहा आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा और अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। इसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन