1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NDA खडकवासला ने MTC, LDC समेत विभन्न पदों पर निकाली भर्ती, पढ़िए पूरी वैकेंसी डिटेल

NDA खडकवासला ने MTC, LDC समेत विभन्न पदों पर निकाली भर्ती, पढ़िए पूरी वैकेंसी डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Dec 31, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 06:34 pm IST

नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला(NDA) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ(MTS), लोअर डिवीजन क्लर्क(LDC) समेत और बहुत से पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है।

एनडीए खडकवासला ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है।(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
एनडीए खडकवासला ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है।(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

नौकरी की खोज में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी और अहम खबर आई है। नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला(NDA) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ(MTS), लोअर डिवीजन क्लर्क(LDC) समेत और बहुत से पदों को भरने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 31 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं, तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

251 पदों को भरा जाएगा

नेशनल डिफेंस एकेडमी द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 251 पदों को योग्य उम्मीदवारों से भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार के लिए आवेदन खिड़की 21 दिनों तक खुली रहेगी। 

शैक्षिक योग्यता

 
जारी अधिसूचना(Notification) के मुताबिक इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभन्न पदों को भरा जाएगा। इसलिए इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग- अलग तय की गई है। उम्मीदवार इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक https://ndacivrect.gov.in. वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

क्या है उम्र सीमा और आवेदन फीस?

NDA द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताहबिक इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार मिनिमम उम्र सीमा 18 वर्ष  तय की गई है, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 25 साल से 27 साल तय की गई है। इसके अलावा इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम फीस को सबके लिए शून्य यानी जीरो रखी गई है। 

ये है लास्ट डेट

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में बैठने के 20 जनवरी 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं, जो इसमें आवेदन की आखिरी तारीख है। कैंडिडेट्स इसकी आधिकारिक वेबसीइट  https://ndacivrect.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन