1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NIACL में अपरेंटिस भर्ती, 400 से ज्यादा वैकेंसी; जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

NIACL में अपरेंटिस भर्ती, 400 से ज्यादा वैकेंसी; जानें क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : Jun 10, 2025 03:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 03:08 pm IST

NIACL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, NIACL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चस रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 26 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। अब सवाल आता है कि इस भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के जरिए इसका सेलक्शन प्रोसेस जानते हैं। 

सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। 

किसी विशेष राज्य की प्रशिक्षण सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषाओं में से किसी एक में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए।
संबंधित विषय में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन करने की लास्ट डेट?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन 20 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेगन कर दें।   

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 500 पदों को भरा जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पंजीकृत करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए 944 रुपये है। सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये और PwBD श्रेणी के लिए 472 रुपये है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन