1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, ऋषभ पंत आखिरी सेशन में हुए रिटायर्ड हर्ट

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, ऋषभ पंत आखिरी सेशन में हुए रिटायर्ड हर्ट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 23, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Aug 23, 2026 04:18 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के मैदान पर टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज हो चुका है जिसमें पहले दिन के खेल के आखिरी सेशन में ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौट गए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AFP

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में देरी नहीं लगाई। वहीं दिन के आखिरी सेशन के खेल की जब शुरुआत हुई तो उस समय तीन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शॉट खेलने के प्रयास में अपनी कलाई को चोटिल कर बैठे, जिसके बाद वह काफी दर्द में भी देखे गए और फीजियो से बातचीत करने के बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया।

लाहिरू कुमारा के गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चोटिल हुए पंत

कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन के आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत होने पर देवदत्त पडिक्कल के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही थी। टीम इंडिया की पारी के 58वें ओवर की पहली गेंद जो श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने फेंकी तो उस शॉर्ट गेंद पर पंत ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वह उसे बल्ले से मारने से चूक गए जिसमें गेंद उनके कलाई के पास लगने के बाद लेग साइड में कीपर की तरफ चली गई। पंत इसके बाद काफी दर्द में देखे गए जिसमें गेंद कलाई की हड्डी में लगने की वजह से वह सूज गई थी। सूजन रोकने के लिए फिजियो तुरंत आइस पैक लेकर आए। काफी देर तक रुके रहने के बाद, पंत की कलाई पर थोड़ी देर के लिए टेप लगाया गया और फिर हटा दिया गया। इसके बाद फील्ड अंपायर ने पंत से बात की और फिर उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होकर वापस मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया। पंत ने अपनी इस पारी में 15 गेंदों का सामना करते हुए तीन रन बनाए थे।

कप्तान गिल के बल्ले से देखने को मिली अर्धशतकीय पारी

कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। जिसमें राहुल 18 जबकि जायसवाल 45 के निजी स्कोर प अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि बड़े स्कोर की नींव को भी रखा। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी देखने को मिली। कप्तान गिल पहली पारी में अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद आउट हो गए। भारतीय टीम इस टेस्ट में एक बदलाव के साथ खेल रहे है, जिसमें कुलदीप यादव के बीमार होने की वजह से उनकी जगह पर सारांश जैन को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें

38 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सिर्फ 1 टेस्ट मैच में मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव? बांग्लादेश को PCT में हुआ भयंकर नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल