1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NTRO Recruitment 2023: साइंटिस्ट बी पदों के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

NTRO Recruitment 2023: साइंटिस्ट बी पदों के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 06:15 am IST

NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) ने वैज्ञानिक 'बी' के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) ने वैज्ञानिक 'बी' के पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 दिसंबर से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment-ndl.nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी, 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल और आयु सीमा 

  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 74 पदों पर भर्ती होनी है। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की मेक्सिमम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

योग्य पंजीकृत उम्मीदवारों को संबंधित विषय/क्षेत्र की प्रत्येक श्रेणी में घटते क्रम में वैध GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन दो चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण एक लिखित परीक्षा (सीबीटी-आधारित) होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और दूसरा चरण साक्षात्कार होगा।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exams में करना है टॉप स्कोर, तो अपनाएं ये शानदार टिप्स 

UPSC NDA और NA I 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन