1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. PGCIL Recruitment 2023: जूनियर टेक्निशियन पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी

PGCIL Recruitment 2023: जूनियर टेक्निशियन पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2023 04:01 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 04:01 pm IST

PGCIL Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

PGCIL Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पीजीसीआईएल ने जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PGCIL Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 203 जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

PGCIL Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

PGCIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-एसएम/डीईएक्स-एसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। जबिक, बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। 

PGCIL Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाएं
  • होमपेज पर करियर सेक्शन और फिर नौकरी के अवसर पर क्लिक करें। 
  • ओपनिंग्स पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रीजनल ओपनिंग्स पर क्लिक करें। 
  • फिर "जूनियर टेक्निशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रीशियन) की भर्ती" पर क्लिक करें।
  • इसके लिए आवेदन पत्र भरें। 
  • सबसे पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में पेज की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें-  अरुणाचल प्रदेश में फेक नियुक्ति पत्र जारी करने पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 256 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन