बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब और सिंध बैंक में LBO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानाकरी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
- अरुणाचल प्रदेश: 5 पद
- असम: 10 पद
- गुजरात: 30 पद
- कर्नाटक: 10 पद
- महाराष्ट्र: 30 पद
- पंजाब: 25 पद
क्या है अप्लाई करने के लिए एलिजिबिलिटी?
- शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना चाहिए।
- एज लिमिट: आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका जन्म 02.02.1995 और 01.02.2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए।
- संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अपने फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है। वहीं, सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क है। उम्मीदवारों के पास केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपेक्षित शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान करने का विकल्प है।
ये भी पढ़ें- IOCL में जूनियर ऑपरेटर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, जानें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी