1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 15, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 03:28 pm IST

पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप पंजाब में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब में एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस विवरण से अवगत होंगे।

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदावरों ने 10वीं कक्षा के लेवल पर पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम एज 37 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन करने के स्टेप्स 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे फौरन सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए 197 पदों को भरा जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाबह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए शुरू हो चुके आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन कर दें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।