1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य की कक्षा 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द, जांच रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

इस राज्य की कक्षा 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द, जांच रिपोर्ट के बाद लिया गया फैसला

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Mar 03, 2025 06:36 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 06:51 pm IST

पंजाब बोर्ड ने राज्य में कक्षा कक्षा 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा रद्द कर दी है।

पंजाब बोर्ड ने...- India TV Hindi
पंजाब बोर्ड ने इंग्लिश की परीक्षा की रद्द Image Source : FILE PHOTO

इन दिनों कई राज्य की बोर्ड परीक्षा हो रही हैं, इसी बीच पंजाब से एक खबर सामने आ रही हैं। यहां पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 28 फरवरी को आयोजित हुई 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया है। ध्यान दें कि पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के अधीन आने वाले तलवंडी भाई 2 के सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुई सामूहिक नकल के कारण इस सेंटर का पेपर रद्द हुआ है।

क्यों हुआ रद्द?

तलवंडी भाई 2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल सामूहिक नकल की बात सामने आई थी, परीक्षा के दौरान चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम ने इस सेंटर पर छापा मारा, इस दौरान उन्हें बच्चे सामूहिक नकल करते मिले। इसके बाद अब फ्लाइंग स्क्वायड की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। सरकार ने रिपोर्ट के मद्देनजर इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी है। इस निर्णय से केंद्र संख्या 220681 के कुल 115 विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं यानी इस सेंटर के 115 स्टूडेंट्स द्वारा दिये गए पेपर को बोर्ड ने रद्द किया है।

पंजाब बोर्ड
Image Source : INDIA TVनोटिस

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की और से भेजी गई फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद पेपर रद्द किया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया कि इंग्लिश पेपर की परीक्षा के दिन, पुलिस सुरक्षा के साथ फ्लाइंग स्क्वायड के 13 मेंबर्स की टीम ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें छात्र सामूहिक नकल करते हुए मिले, जिसके बाद शिक्षा बोर्ड ने इस सेंटर पर हुई परीक्षा रद्द कर दी। 

हालांकि, बोर्ड ने अभी कक्षा 12वीं की रद्द हुए सेंटर की इंग्लिश के पेपर के लिए नई परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि बोर्ड नियत समय में यह जानकारी छात्रों को प्रदान करेगा। छात्रों और अभिभावकों को स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहने या नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक PSEB वेबसाइट देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

चल रही है परीक्षा

जानकारी दे दें कि राज्य में पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 2025 आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा की अंतिम तारीख 4 अप्रैल, 2025 है। PSEB कक्षा 12 की प्रैक्टिकल एग्जाम 27 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए, बोर्ड ने राज्य भर में लगभग 2,300 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और 278 फ्लाइंग टीमें तैनात की हैं।

ये भी पढ़ें:

कब तक आएंगे बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? यहां जानें संभावित तारीख

साइंस से पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी राहत, एनटीए ने CUET परीक्षा के लिए हटाए 8 टॉपिक्स, यहां जानें कौन-कौन से

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन