1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Railway Recruitment: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती

Railway Recruitment: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती

 Published : Jan 20, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 01:21 pm IST

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे कोच फैक्टरी, कपूरथला में लेवल 1 के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 19 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे कोच फैक्टरी, कपूरथला में लेवल 1 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से की जाएगी। 

लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकेंगे, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

शैक्षिक योग्यता 

जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

सैलरी डिटेल 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के सेलेक्ट होने पर उनको ग्रेड पे- 1800 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले SC, ST, EX सर्विसमेन, PWD, महिला,माइनोरिटीज, इकोनोमिक बैकवार्ड क्लासेज उम्मीदवारों को  छोड़कर बाकी सभी को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अप्लाई करने वाले SC, ST, EX सर्विसमेन, PWD, महिला,माइनोरिटीज, इकोनोमिक बैकवार्ड क्लासेज उम्मीदवारों को  250 रुपये का भुगतान करना होगा। ज्यादा जानाकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकेंगे। 

ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।  

ये भी पढ़ें- Bank of Baroda में मेनेजर पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी से लेकर हर एक डिटेल

RSMSSB एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए फिर शुरू हुए आवेदन, 5 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; ये रहा डायरेक्ट लिंक
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन