1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 01, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 12:25 pm IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के माध्यम से इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले अप्लाई कर दें। 

वैकेंसी डिटेल

 इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1000 पदों को भरा जाएगा।

क्या है एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकत हैं। 

  • उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 30.11.1994 से पहले और 30.11.2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।

कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • सबमिट करने से पहले उम्मीदवार एक बार फॉर्म को चेक जरूर कर लें। 
  • आखिरी में एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन