1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी आगे, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

SBI CBO Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी आगे, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Dec 13, 2023 07:10 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 07:10 pm IST

SBI CBO Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन करने से किसी कारणवश चूक गए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SBI CBO Recruitment 2023: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई ने एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सर्कल आधारित अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2023 तक है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 नवंबर को शुरू हुई थी और आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2023 तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सर्कल आधारित अधिकारियों की कुल 5,280 रिक्तियां भरी जाएंगी।

SBI CBO Recruitment 2023: पंजीकरण कैसे करें

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई सीबीओ भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे-

  • ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक)
  • स्क्रीनिंग 
  • साक्षात्कार

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कैसे बनता है लोकसभा पास, क्या है पूरी प्रक्रिया

UP में सिविल पुलिस और कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन