ISRO-ICRB Scientist/Engineer Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदलवारों के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो केंद्रीयकृत भर्ती बोर्ड (इसरो-आईसीआरबी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 320 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स): 113 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल): 160 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर विज्ञान): 44 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स)- पीआरएल: 2 पद
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर विज्ञान)- पीआरएल: 1 पद
शैक्षिक एलिजिबिलिटी
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स)- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष, न्यूनतम 65% अंक या सीजीपीए 6.84/10 के साथ।
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (मैकेनिकल)- न्यूनतम 65% अंकों या 6.84/10 सीजीपीए के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष।
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी'(कंप्यूटर विज्ञान)- न्यूनतम 65% अंकों या 6.84/10 सीजीपीए के साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष।
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रॉनिक्स) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष, न्यूनतम 65% अंक या सीजीपीए 6.84/10 के साथ।
- वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (कंप्यूटर विज्ञान)- न्यूनतम 65% अंकों या 6.84/10 सीजीपीए के साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में दो भागों वाला सिंगल ऑब्दजेक्टिव टाइप पेपर होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की है। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 10 उम्मीदवार होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: 1 हजार से अधिक वैकेंसी, क्या है आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा? जानें