1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SECL में अपरेंटिस भर्ती, 1500 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

SECL में अपरेंटिस भर्ती, 1500 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Mar 25, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:14 pm IST

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप अपरेंटिस भर्ती की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1600 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इसमें ग्रेजुएट अपरेंटिस पद के लिए और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) पद शामिल हैं। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप सभी इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में बी.ए./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। 
  • टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। 
  • उम्मीदवारों का 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (नेट्स) पोर्टल पर पंजीकृत होना भी आवश्यक है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन