1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SOL, DU Recruitment 2023: आज खत्म हो रहे आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

SOL, DU Recruitment 2023: आज खत्म हो रहे आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Published : Nov 15, 2023 06:55 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 06:57 am IST

SOL, DU Recruitment 2023: एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 15 नवंबर 2023 को विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SOL, DU Recruitment 2023: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग यानी एसओएल, दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। एसओएल, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से आज यानी 15 नवंबर 2023 को नॉन टीचिंग पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 77 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को रिक्रूट किया जाएगा। इनमें- 

  • डिप्टी रजिस्ट्रार: 1 पद
  • अकादमिक समन्वयक: 1 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 3 पद
  • जूनियर प्रोग्रामर: 2 पद
  • जूनियर इंजीनियर: 1 पद
  • वरिष्ठ सहायक: 8 पद
  • तकनीकी सहायक: 5 पद
  • स्टेनोग्राफर: 3 पद
  • असिस्टेंट: 14 पद
  • जूनियर असिस्टेंट: 37 पद
  • ड्राइवर: 1 पद
  • लैब अटेंडेंट: 1 पद

SOL, DU Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एसओएल, डीयू गैर-शिक्षण पदों का लिंक मिलेगा।
इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन करें लिंक उपलब्ध होगा।
फिर अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में  इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1000/- का, ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को ₹800 का और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹600 का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एसओएल, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा बाएं हाथ में ही क्यों पहनते हैं घड़ी 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन