अगर आप रेलवे में अपरेंटिस भर्ती की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? जानते हैं आप? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा/मैट्रिकुलेशन परीक्षा (जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक हों) और ITI परीक्षा, दोनों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत निकालकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को बराबर महत्व दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट(रीजनल) पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास(कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो) या उसके समकक्ष होना चाहिए।
- साथ ही कैंडिडेट्स के पास NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से, अधिसूचित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।