1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SSB में इन पदों पर निकली भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन और कितनी है वैकेंसी? जानें

SSB में इन पदों पर निकली भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन और कितनी है वैकेंसी? जानें

 Published : Mar 19, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 02:59 pm IST

एसएसबी में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। कितनी है वैकेंसी, कब से शुरू होंगे आवेदन? आइए इस खबर के जरिए ऐसी सभी जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एसएसबी में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे? तो आइए इस खबर के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस समेत अन्य जरूरी डिटेल्स को भी जानते हैं। 

कब से शुरू होंगे आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, EWS उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1060 पदों को भरा जाएगा। इनमें कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं। 

सेलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में चार चरण शामिल हैं। इसमें शारीरिक मानक परीक्षा(PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट शामिल है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए आवेदन कल से, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन