नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार खबर है। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम, TNSTU ने ड्राइवर सह कंडक्टर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार TNSTU की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए कैंडिडेट्स 21 अप्रैल 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 3 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 3274 पदों को भरा जाएगा।
- मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 364 पद
- स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TN) लिमिटेड चेन्नई: 318 पद
- TNSTU विल्लुपुरम: 322 पद
- TNSTU कुंभकोणम: 756 पद
- TNSTY सेलम: 486 पद
- TNSTU कोयंबटूर: 344 पद
- TNSTU मदुरै: 322 पद
- TNSTU तिरुनेलवेली: 362 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 10 या SSLC उत्तीर्ण होना चाहिए और उन्हें तमिल में बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई, 2025 तक 24 वर्ष होनी चाहिए।
- वैध हेवी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस और भारी वाहन चलाने का कम से कम 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र, बैज और वैध कंडक्टर लाइसेंस 01.01.2025 को या उससे पहले प्राप्त किया गया हो।
आवेदन शुल्क
बैंक सेवा परिवर्तन को छोड़कर तथा एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹590/- का भुगतान करना होगा। इसके लिए अप्लाई करने वाले बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- है।
कैसे करें अप्लाई?
- कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद TNSTU भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- अपने आपको पंजीकृत करने के बाद कैंडिडेट्स आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद कैंडिडेट्स शल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।