1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026: 800 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026: 800 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 24, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 06:22 pm IST

तेलंगाना में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज से शुरू हो गया है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 फवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। तेलंगाना राज्य के हाई कोर्ट ने तेलंगाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए पूरे राज्य में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अलग-अलग मिनिस्ट्रियल और सबऑर्डिनेट पदों पर 800 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार इसके लिए 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर दें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

वैकेंसी डिटेल 

  • इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य भर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अलग-अलग मिनिस्ट्रियल और सबऑर्डिनेट पदों पर 859 खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदों में ऑफिस सबऑर्डिनेट, जूनियर असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर, कॉपीिस्ट, फील्ड असिस्टेंट, एग्जामिनर, टाइपिस्ट, रिकॉर्ड असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड III शामिल हैं।
  • इनमें से सबसे अधिक वैकेंसी ऑफिस सबऑर्डिनेट (319 पद) के तहत निकाली गई हैं, इसके बाद जूनियर असिस्टेंट (159 पद) और प्रोसेस सर्वर (95 पद) हैं। इसके अलावा, कई दूसरी वैकेंसी भी हैं, जिनमें अलग-अलग टेक्निकल और क्लेरिकल कैडर शामिल हैं जिनकी जिला अदालतों को चलाने के लिए जरूरत होती है।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा?

आवेदकों की उम्र 18 से 46 साल के बीच होनी चाहिए। तेलंगाना राज्य सरकार के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन