अगर आप इंडियन आर्मी का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पद पर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई(सुबह 10 बजे) से शुरू होग। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून को समाप्त होगी। दूसरी भाषा में कहें तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 मई से लेकर 10 जून तकत आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन प्रोसेस के शुरू होने पर उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर जाना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 19 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- पुरुष के लिए 18 पद
- महिला के लिए 1 पद
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- उम्मीदवारों का भारत का नागरिक होना चाहिए। केवल भारतीय सिटिजंस ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को किसी भी मान्य यूनिवर्सिटी के कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को फिजिकली और मेडिकली फिट होना चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
कितने देना होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
कैस करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट करें।
ये भी पढ़ें- बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए मिनिमम एज? पढ़ें पूरी डिटेल