1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए मिनिमम एज? पढ़ें पूरी डिटेल

बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए मिनिमम एज? पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : May 10, 2025 11:30 am IST,  Updated : May 10, 2025 11:30 am IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रहा है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कम से कम किस एज तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 1 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इसके लिए उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए कि मिनिमम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

आवेदन करने के लिए कितनी होनी चाहिए मिनिमम आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं।  

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान (ए.आई.सी.टी.ई. अनुमोदित) से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालयों से नियमित रूप से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री ही मान्य होगी। डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।

रिक्ति विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • सहायक अभियंता (सिविल): 984 पद
  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल): 36 पद
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 4 पद

कैसे करें अप्लाई? 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधिति लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें यानी रजिस्टर करें। 
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- इस तारीख को जारी होगा JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन