JEE Advanced 2025: अगर आपने भी जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जानकारी दे दें कि जेईई मेन एडवांस्ड 2025 की परीक्षा का आयोजन 18 मई को होना निर्धारित है। ऐसे में उम्मीदवार अब परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को कब जारी किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए एडमिट कार्ड को कल यानी 11 मई 2025 को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई (14.30 बजे तक)तक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ही आपके सामने एक अलग पेज पर एक विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल भरनी होगी।
- डिटेल भरते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा का आयोजन केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 2 मई 2025 तक चली थी।
ये भी पढें- CBSE Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर पर कैसे कर सकेंगे चेक? जानें यहां