Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. फोर्स में नौकरी करने के हैं इच्छुक तो न चूकें ये मौका, CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब

फोर्स में नौकरी करने के हैं इच्छुक तो न चूकें ये मौका, CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Apr 02, 2025 11:29 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 11:29 pm IST

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप फोर्स की नौकरी की तलाश करे रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इच्छुक कैंडिडेट्स 3 अप्रैल 2025 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीआईएसएफ का लक्ष्य कुल 1161 कांस्टेबल पदों को भरना है।

आवेदन करने के लिए क्या है आयु सीमा?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु  1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 02/08/2002 से पहले और 01/08/2007 के बाद नहीं होना चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदनकर्ताओं की मिनिमम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु  23 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, कैंडिडेट्स अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क 

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

Waqf Board: क्या वक्फ बोर्ड में भी निकलती है भर्ती, आखिर कैसे मिलती है इसमें नौकरी? जानें

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement