1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UP में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

UP में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई

 Published : Jan 05, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 10:28 pm IST

लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

नर्सिंग में जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

ये है आखिरी तारीख 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव से Nursing Officer के कुल 905 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। SGPGI लखनऊ की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 05 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई है।

ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments/Admissions के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद SGPGI Sister Grade II Nursing Officer Recruitment 2023 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन