1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2023 09:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 09:13 pm IST

TPSC Recruitment 2023: नौकरी ढूंढ़ रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

TPSC Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 27 दिसंबर से शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी है। 

TPSC Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए सहायक प्रोफेसरों के कुल 12 पदों को भरा जाएगा। 

TPSC Recruitment 2023 एज लिमिट

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 29 जनवरी तक 50 वर्ष होनी चाहिए।

TPSC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है। वहीं, एससी/एसटी/बीपीएल कार्ड धारकों/शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 है।

सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 87200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

TPSC Recruitment 2023 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे ठंडी जगह, जहां पड़ती है हाड़ कंपाने वाली ठंड

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन