1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UIIC Assistant Recruitment 2023: रजिस्ट्रेशनन डेट हुई स्थगित, अब इस तारीख से शुरू होंगे पंजीकरण

UIIC Assistant Recruitment 2023: रजिस्ट्रेशनन डेट हुई स्थगित, अब इस तारीख से शुरू होंगे पंजीकरण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 12:30 pm IST

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023 के लिए आज से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UIIC Assistant Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूआईआईसी ने यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023 के लिए आज से शुरू होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया जो आज यानी16 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, अब वो 18 दिसंबर 2023 को शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "टेक्निकल कारणों से, सहायक की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18/12/2023 से शुरू होगा।" शेड्यूल के मुताबिक इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2024 तक है। 

वैकेंसी डिटेल, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता 

  • यह भर्ती अभियान संगठन में 300 पदों को भरेगा। 
  • आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
  • जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएट होना चाहिए। 

यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को यूआईआईसी सहायक भर्ती 2023 लिंक मिलेगा।
  • फिर अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- AISSEE 2023 की बदली एग्जाम डेट, अब इस तारीख को होगा एग्जाम; नोटिस जारी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन